बागी बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली, 02 मार्च - बहराइच से बागी बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले और फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। सचान फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में सावित्री बाई फुले और राकेश सचान कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सावित्री बाई फुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश में लगी है, इसलिए उसे रोकना बहुत जरूरी है।