उप्र के नेताओं की संपत्ति में जबरदस्त इज़ाफा

लखनऊ, 2 मार्च (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में सभी दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति कई गुना बढ़ी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और यूपी इलैक्शन वॉच नाम की दो संस्थाओं ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मुख्तार अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। एडीआर और यूपी इलैक्शन वॉच ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह दावा भी किया है कि उत्तर प्रदेश में 2007 में हुए विधानसभा चुनाव से 2017 में कराये गये विधानसभा चुनाव के बीच जेल में बंद बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी की संपत्ति में कई गुना का इजाफा हुआ है। 2007 में उनकी संपत्ति 82,19,978 रुपए की थी लेकिन 2017 में यह 21,88,57,273 रुपये की हो र्ग। उत्तर प्रदेश से चुनाव जीतने वाले बड़े नेताओं की बात करें तो कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 55,38,123 रुपये की संपत्ति घोषित की थी जबकि 2014 में यह बढ़कर 9,40,06,549 रुपए की हो गई। यानी महज 10 साल में उनकी संपत्ति में 8,84,68,426 रुपए की वृद्धि हुई। एडीआर के अनुसार 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी की संपत्ति में खासा इजाफा देखा गया और इसमें 8,43,26,594 रुपए की बढ़ोतरी हुई जबकि सपा के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में इजाफा हुआ।