सरकार द्वारा 3 आई.ए.एस. व 10 पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला व नियुक्तियां 

चंडीगढ़, 2 मार्च (विक्रमजीत सिंह मान): पंजाब सरकार द्वारा आज एक आदेश जारी करते हुए 3 आई.ए.एस. व 10 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार आई.ए.एस. अधिकारियों सोनाली गिरी को होशियारपुर  म्युनिसिपल कार्पोरेशन की कमिश्नर, भूपिन्द्र सिंह को अतिरिक्त  मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथारिटी लुधियाना व हरबीर सिंह को अमृतसर म्युनिसिपल कार्पोरेशन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पी.सी.एस. अधिकारियों में अजय कुमार सूद को अतिरिक्त चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमृतसर डिवैल्पमैंट अथारिटी अमृतसर, हरचरण सिंह को ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कार्पोरेशन जालन्धर, अमनिन्द्र कौर को एस्टेट आफिसर पटियाला डिवैल्पमैंट अथारिटी पटियाला, अनुप्रीत कौर को असिस्टैंट कमिश्नर  (शिकायतें) जालन्धर, लवजीत कलसी को एडीशनल चीफ एडमनिस्ट्रेशन (हैडक्वार्टर व पालिसी) पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डिवैल्पमैंट अथारिटी एस.ए.एस. नगर, अरिना दुग्गल को लैंड एक्यूजीशन कलैक्टर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट पटियाला, राजीव कुमार वर्मा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट, अनुप्रिता जौहल को डिप्टी सैक्रेटरी टूरिज़्म एंड क्लचरल अफेयज़र्, बबनदीप सिंह वालिया को असिस्टैंट कमिश्नर (जनरल) बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज, रोहित गुप्ता को एस्टेट आफिसर ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथारिटी लगाया गया है।