पत्नियों को छोड़कर जाने वाले एनआरआई दूल्हों के सरकार ने रद्द किये पासपोर्ट

नई दिल्‍ली, 04 मार्च - महिला और बाल विकास संबंधी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि भारत सरकार ने विवाह के बाद पत्नियों को छोड़कर जाने वाले कई एनआरआई दूल्हों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 45 एनआरआई दूल्हों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए बनाई गई एजेंसी द्वारा भगौड़े दूल्हों को लुकआउट सर्कुलर जारी किया था जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इन एनआरआई दूल्हों के पासपोर्ट जब्त किये हैं।