जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमायेंगे राजकुमार राव

मुंबई, 4 मार्च (वार्ता) : बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव सिल्वर स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। फिल्म स्त्री की सफलता के बाद राजकुमार राव एक बार फिर एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करने आ सकते हैं। फिल्म स्त्री को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी जिसके चलते निर्माता दिनेश विजन ने राजकुमार राव को लेकर एक और फिल्म बनाने का तय किया है। बताया जा रहा है कि दिनेश विजन ने फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के अभिनय को देखा था, जिसके बाद उन्होंने जाह्नवी कपूर के साथ काम करने का मन बनाया था। अब उन्होंने इसके लिए श्रीदेवी की बेटी को अप्रोच किया है। ‘स्त्री’में राव श्रद्धा कपूर के ऑपोज़िट नजर आ चुके हैं।