अमृतसर पहुंचने वालीं तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें लेट, एक रद्द


राजासांसी, 5 मार्च (अ.स.): दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी के बीच चलने वाली तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय से लगभग क्रमश: 7 से 2 घंटे विलम्ब से पहुंचीं, जबकि दुबई से ही यहां पहुंचने वाली तुकर्मेनिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान रद्द हो गई, जिस कारण इन उड़ानों के ज़रिये सफर करने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
ुबई से सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचने वाली स्पाइस जैट की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे विलम्ब से सायं 4.30 बजे पहुंची। दुबई से ही यहां 10.50 बजे पहुंचने वाली इंडिगो उड़ान लगभग पौने 2 घंटे व तीसरी दुबई से ही यहां बाद दोपहर 2.20 बजे पहुंचने वाली एयर इंडियन एक्सप्रैस की उड़ान अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलम्ब से 3.40 बजे यहां पहुंची जबकि आशकाबाद से अमृतसर सुबह 11.50 बजे पहुंचने वाली तुर्कमेनिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान आज रद्द हो गई।