समाप्त हुआ किसानों द्वारा दिल्ली-अमृतसर मुख्य रेल मार्ग पर लगाया धरना

जंडियाला गुरू, 6 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के नेतृत्व में किसानों और मज़दूरों ने गांव देवीदासपुर (जंडियाला गुरू) के नज़दीक दिल्ली-अमृतसर मुख्य रेल मार्ग पर लगाया धरना आज समाप्त कर दिया है। यह इस धरने का आज छठा दिन था। इस मौके किसान नेता और जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के जलसे को संबोधन करते हुए कहा कि माननीय हाईकोर्ट की तरफ से मिले नोटिस पर पेश होने के लिए राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू चंडीगढ़ गए थे और मांगें माने जाने का विश्वास दिलाने पर यह धरना 29 मार्च तक स्थगित कर दिया गया।