पाकिस्तान ने कंट्रोल रेखा पर फिर की गोलीबारी

श्रीनगर, 6 मार्च - पाकिस्तानी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान तीसरी बार संघर्षविराम की उल्लंघना  करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कंट्रोल रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि प्रातःकाल करीब 10.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा और सुन्दरबनी सेक्टरों में कंट्रोल रेखा में भारी गोलीबारी की और गोले छोड़े। जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने भी गोलियां चलाईं। इससे पहले बीते दिन प्रातःकाल 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी की। इसके बाद शाम 6 बजे पाकिस्तान ने कंट्रोल रेखा के साथ लगते पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के साथ गोले दागे।