'स्वच्छ सर्वेक्षण 2019' में बठिंडा शहर रहा पंजाब में अव्वल 

पटियाला, 06 मार्च - (परगट सिंह) - भारत सरकार की ओर से जनवरी में करवाए गए 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2019' में एक बार फिर इन्दौर ने देश का सबसे साफ-सुथरा शहर शहर चुना गया है। मध्य प्रदेश के इस शहर को लगातार तीसरे साल सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया है। सर्वे में छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र को साफ़-सफ़ाई में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों में शामिल किया गया है। अब यदि पंजाब की बात करें तो इस सर्वेक्षण में बठिंडा शहर ने राज्य में से पहला और देश में 31वां स्थान हासिल किया है। वहीं पटियाला शहर को 72वां स्थान प्राप्त हुआ है। 'ब्यूटीफुल्ल सिटी' चंडीगढ़ ने 20वां स्थान हासिल किया है। बता दें कि पिछले साल करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में पटियाला 183वें स्थान पर रहा था।