पड़ोस में रहते व्यक्ति द्वारा गोलियां मारकर बुज़ुर्ग की हत्या

लुधियाना, 07 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना के गांव मेहरबान में आज प्रातःकाल एक व्यक्ति द्वारा गोलियां मारकर पड़ोस में रहते बुज़ुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलविन्दर सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 70 वर्ष के करीब थी। जानकारी के अनुसार बलविन्दर सिंह के पड़ोस में रहने वाला जगदेव सिंह अक्सर अपनी छत पर हवा में गोलियां चलाता था और बलविन्दर उसे ऐसा करने से रोकता था जिसके कारण इनकी आपसी रंजिश चल रही थी।