हड़ताल से सरकारी तंत्र हुआ ठप्प

चंडीगढ़, 8 मार्च (अजायब सिंह औजला): पंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल सर्विसिज़ यूनियन, सांझा मुलाज़म मंच पंजाब एवं यू.टी. व पंजाब सिविल सचिवालय की संयुक्त एक्शन कमेटी ने पंजाब सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध 7 मार्च 2019 से शुरू की कलमछोड़ हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि कर्मचारियों की मांगों संबंधी अधिसूचना जारी करने वाली शाखाएं अपने कार्यालय में मौजूद थे परंतु आज दूसरे दिन भी पंजाब सिविल सचिवालय का कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। नेताओं ने बताया कि इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के हड़ताल पर जाने से गांव स्तरीय सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप्प रहे जिस कारण आम जनता को अपने काम करवाए बिना ही खाली हाथ वापिस घरों को लौटना पड़ा। पी.एस.एम.एस.यू. द्वारा पूरे राज्य में की कलमछोड़ हड़ताल संबंधी इस संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मेघ सिंह सिद्धू ने बताया कि संगठन द्वारा पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों की शेष रहते संगठनों से अपील की कि वह इस संघर्ष में शामिल हों। इस दौरान चंडीगढ़ व मोहाली में स्थित पंजाब सरकार के कार्यालयों जैसे कि राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं वितरण विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, रोज़गार उत्पति व ट्रेनिंग विभाग, पिछड़ी श्रेणियां, जलस्रोत विभाग, चुनाव विभाग, पंजाब, हाई पावर कमेटी सदस्य सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह विर्क, गुरचरन सिंह दुग्गा, पवनजीत सिंह सिद्धू आदि द्वारा घोषणा की गई कि जब तक उनकी स्वीकृत मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।