जालंधर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रधान के घर चली गोली, महिला घायल 

जालंधर, 9 मार्च - जालंधर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया के घर में गोली चलने के कारण एक महिला के घायल होने की ख़बर मिली है। बताया जा रहा है कि यह गोली आहलूवालिया के घर में तैनात सुरक्षा कर्मचारी के हथियार से चली। गोली लगने से घायल हुई महिला को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह गोली किस तरह चली, इस संबंधी  फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।