बेटे की शादी की खुशी में मां नीता झूमकर नाचीं

मुंबई , 09 मार्च -  आकाश अंबानी और श्लोका मेहता आज शाम को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आकाश की बारात एंटीलिया से निकल चुकी है। इस दौरान मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ डांस करते हुए नजर आए। बेटे की शादी की खुशी में मां नीता झूमकर नाचीं। सोशल मीडिया पर उनकी कई फोटोज वायरल हो रही हैं। जिनमें वो खुशी से झूमती हुईं नजर आ रही हैं। नीता अंबानी यहां शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आईं। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था जो उन पर बेहद जंच रहा था।