चुनाव घोषणापत्रों को कानून के दायरे में लाने हेतु चुनाव आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन : भाकियू

मानसा, 9 मार्च (अ.स.): भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चक्क भाईके ने बताया कि चुनाव घोषणापत्रों को कानून के दायरे में लाने के लिए चुनाव आयुक्त को 18 मार्च को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यहां मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विगत लम्बे समय से देश की राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावों समय अपने-अपने चुनाव घोषणापत्रों में लोगों के साथ झूठे वादे कर सरकारें बना ली जाती हैं परंतु बाद में हरमीत सिंह कादियां की अगुवाई में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाएगी कि राजनीतिक पार्टियों के चुनाव घोषणापत्रों को कानून के दायरे में लाकर बनने वाली सरकारों को चुनाव घोषणापत्रों में लोगों के साथ किए वादों को पूरा करने के लिए पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार एक वर्ष के भीतर वादे पूरे नहीं करती तो उसे कानूनी तौर पर बर्खास्त किया जाए। ज़िलाध्यक्ष जरनैल सिंह सतीके, ज़िला महासचिव हरदेव सिंह कोटधर्मू ने केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि वादे के अनुसार किसानों व मज़दूरों के समूचे कज़र् माफ किए जाएं। बैठक को महिंद्र सिंह दलेल सिंह वाला, गुरनाम सिंह भीखी, गुरतेज सिंह नंदगढ़, जगजीत सिंह खियाला ने भी सम्बोधित किया।