ओडिशा के मुख्यमंत्री का ऐलान: लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देगी बीजेडी

नई दिल्ली, 10 मार्च - लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने में अब महज कुछ घंटे शेष हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनावी रैली में बड़ी घोषणा की है। केंद्रपारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बीजेडी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देगी।