कार्यालय कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी

लुधियाना, 10 मार्च (सलेमपुरी): पंजाब सरकार के पंजाब व चंडीगढ़ सहित सिविल सचिवालय में स्थापित सभी विभागों के कार्यालयों में तैनात कार्यालय कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर जो कलमछोड़ हड़ताल शुरू की हुई है, को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का फैसला किया है। पंजाब राज्य डी.सीज़ कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क व प्रादेशिक नेता व ज़िला लुधियाना के प्रधान प्रकाश सिंह गिल व पंजाब स्टेट मनिस्ट्रीयल सर्विसिज़ यूनियन के प्रादेशिक नेता व ज़िला लुधियाना के प्रधान गुरचरन सिंह दुग्गा ने बताया कि मांगों को लेकर पंजाब व चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के सभी विभागों में कार्यालय कर्मचारियों द्वारा जो कलमछोड़ हड़ताल शुरू की गई है, आगे भी जारी रहेगी। उक्त नेताओं ने बताया कि संगठन को पंजाब रोडवेज़ के कर्मचारियों, पटवारियों, डिप्लोमा इंजीनियज़र् एसोसिएशन के अलावा प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा कार्यालय कर्मचारियों के संघर्ष में शामिल होकर समर्थन करने की घोषणा की है।