बिक्रम मजीठिया ने यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के 10 नये मैंबर किये नियुक्त 

अजनाला,11 मार्च - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और यूथ विंग के इंचार्ज बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज यूथ अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार करते 10 यूथ नेताओं को कोर कमेटी मैंबर नियुक्त किया है। इस बारे में जानकारी देते मजीठिया ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में नये सदस्यों के तौर पर शिवराज सिंह जल्लां, जतिन्दर सिंह खालसा, अवतार सिंह राड़ा, सतनाम सिंह कैले, हरप्रीत सिंह शिवालिक, चांद सिंह डल्लां, मनिन्दर सिंह लखबीर वाला, मन्नू जिन्दल, जसप्रीत सिंह कमालपुर और कमलजीत सिंह हत्थण की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही एक अन्य जानकारी देते मजीठिया ने बताया कि गुरशरण सिंह चट्ठा को संगरूर देहाती -2, जिसमें मलेरकोटला, धूरी और अमरगढ़ हलके आते हैं, का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।