शहीद जवान हरप्रीत सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार 

बलाचौर,11 मार्च - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - तहसील के गांव महमूदपुर मंडाहर से संबंधित करीब 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र स्व. कुलदीप सिंह (21 सिख रेजिमेंट राजस्थान) जोकि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे, के शहीद होने पर पर गांव महमूदपुर में शोक की लहर छा गई। पारिवारिक सदस्यों ने भरे मन से बताया कि चार महीने पहले हरप्रीत सिंह की धूमधाम के साथ शादी की गई थी और कल उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा।