लोकतांत्रिक शासन में स्वास्थ्य व शिक्षा पर खर्च बढ़ा : अध्ययन 

बोस्टन, 11 मार्च (भाषा) : लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारें स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक खर्च करती हैं जबकि राजशाही या तानाशाही शासन में ऐसा बात नजर नहीं आती। अमरीका के एमआईटी के एक अध्ययन में यह बात सामने आयी, जिसके लिये 184 देशों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। अध्ययन ‘पॉलिटिकल इकोनॉमी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह भी पाया गया कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को स्वीकार करने वाले देशों में पहले के राजशाही शासन की तुलना में 25 साल की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। शोधकर्ताओं ने पाया कि लोकतंत्र में व्यापक आधार पर विशेषकर स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन के क्षेत्र में निवेश किया जाता है जो राजशाही या निरंकुश शासन व्यवस्था में कम नजर आती है।