सामूहिक दुष्कर्म मामला : मुख्य आरोपी की आवाज़ की होगी फोरेंसिक जांच

लुधियाना, 11 मार्च (किशन बाली): गांव ईसेवाल में फरवरी में हुए लड़की के सामुहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी जगरूप सिंह की आवाज की फ्रांसिक जांच करवाने की अनुमति माननीय अदालत मे दे दी है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने माननीय न्यायाधीश अंकिता अेरी की अदालत में अर्जी दाखिल की थी कि वे कथित आरोपी जगरूप सिंह की आवाज की फ्रांसिक जांच करवाना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान जगरूप सिंह ने मुख्य गवाह और लड़की के दोस्त जसप्रीत सिंह से फोन पर बात की थी और उससे 2 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस वॉयस सैंपलिंग उस रिकार्डिंग से मिलाना चाहती है ताकि अदालत में जगरुप सिंह के खिलाफ  ठोस सबूत के तौर पर इसे रिपोट में रखा जा सके। इस मामले पर सरकार वकील और बचाव पक्ष के वकील के बीच जोरदार बहस हुई। बहस के बाद सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए, अदालत ने जगरूप की आवाज की फ्रांसिक जांच की अनुमति दी और 14 मार्च को जगरूप को इस जाँच के लिए चंडीगढ़ ले जाने को कहा। गौरतलब है कि गांव ईसेवाल में लड़की अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। जगरूप और उसके साथियों ने लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में जगरूप सिंह सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया था।