हिन्दी का महत्त्व समझें

 पूरे देश में और देश के सभी राज्यों में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना चाहिए। लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य है कि विभिन्न राज्यों में हिन्दी में कार्य नहीं होते हैं न ही हिन्दी को बढ़ावा देने की कोई बात करता है, जैसे तमिलनाडू, सिक्किम, पं. बंगाल, गुजरात, कर्नाटक आदि राज्यों में हिन्दी में कार्य नहीं होते न ही हिन्दी को बढ़ावा दिया जाता है। हमारे देश में पंजाबी मिलेंगे, मराठी मिलेंगे, गुजराती मिलेंगे आदि लेकिन भारतीय (मतलब सभी राज्यों के लोग एक साथ हों) नहीं मिलेंगे। हिन्दी भाषा की जो गहराई है, वह किसी और भाषा में नहीं है। हिन्दी का महत्त्व और उपयोग हर भारतीय को करना चाहिए। 

—डा. एम.एल. सिन्हा
मो. 81464-06808