भारत भूषण आशु को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाये - खैहरा 

जालंधर, 13 मार्च - (चिराग) - पंजाब एकता पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज कहा कि सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाये और उनके  विरुद्ध बनती कानूनी कार्यवाही की जाये। उन्होंने राहुल गांधी को सवाल किया कि यदि आशु जैसे मंत्री कैबिनेट में होंगे तो वह अच्छा शासन कब देंगे।