कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, राज बब्बर मुरादाबाद से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली,13 मार्च - कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।  कांग्रेस की दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर को मुरादाबाद  से टिकट दिया गया है। वहीं मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले को यूपी के बहराइच से चुनाव मैदान में उतार गया है। इसके अलावा श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से, मिलिंद मुरली देवरा को दक्षिण मुंबई से, परवेज खान को यूपी के संत कबीर नगर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर से टिकट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 8 मार्च को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।