किन्नौर: हिमस्खलन स्थल पर ऑपरेशन के 23 वें दिन 2 जवानों के शव निकाले गए 

नई दिल्ली 14 मार्च -किन्नौर के नामग्या में 20 फरवरी से एक हिमस्खलन स्थल पर फंसे सेना के छह जवानों को बचाने के लिए ऑपरेशन के 23 वें दिन 2 जवानों के शव निकाले गए हैं। लापता हुए छह सैन्यकर्मियों में से 4 के शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है।