गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 10 लाख पौधे लगाने की मुहिम जारी

चंडीगढ़, 14 मार्च (अजायब सिंह औजला) : जिस तरह धड़ाधड़ वृक्षों की कटाई हो रही है, हमारे जंगल कम होते जा रहे है पंजाब के वातावरण और हवा को साफ-सुथरा बनाने के लिए इको सिख संस्था द्वारा एक जागरूकता मुहिम अब ज़ोरों से चलाई गई है। आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में इको सिख प्रोजैक्ट से जुड़े चरण सिंह, रवनीत सिंह के अलावा अफोरस्टेट के संस्थापक और वन विभाग के विशेषज्ञ शुभेनंदू शर्मा, इको सिख भारतीय प्रधान सुप्रीत कौर, सुमीत कौर, मौजुला सलारिया, हरप्रीत कौर व अन्य वातावरण प्रेमी भी इस मौके पर पहुंचे। जंगल निर्माता चरण सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव संबंधी बठिंडा में पहला गुरु नानक जंगल लगाया गया है। रवनीत सिंह अनुसार डा. राजवंत सिंह की अगुवाई में संस्था द्वारा गुरुपर्व से पहले 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।