बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार पाक नागरिक की पारिवारिक सदस्यों की पहचान

अमृतसर, 14 मार्च (सुरिन्द्र कोछड़): भारतीय सुरक्षा बलों (बी.एस.एफ.) द्वारा 11 मार्च को गैर-कानूनी ढंग से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मुहम्मद इकबाल (46) पुत्र मुहम्मद नवाज, गांव कोरेकी, तहसील डसका, जिला सियालकोट के रूप में हुई है। गांव कोरेकी जिला सियालकोट से लगभग 43 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। मुहम्मद नवाज जोकि एक ईंटों के भट्ठे पर मज़दूरी का कार्य करता है, के अनुसार उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है और चार वर्ष पहले वह अचानक घर से लापता हो गया था। विगत जब उसको भूल से सीमा पार करने पर रहीम यार खान सीमावर्ती चौंकी के पास से बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया तो भारतीय मीडिया के माध्यम से मुहम्मद इकबाल के पारिवारिक सदस्यों को यह जानकारी मिली कि वह मौजूदा समय भारत में है। मुहम्मद नवाज अनुसार 4 वर्ष पहले लापता हुआ इकबाल की लम्बे समय तक कोई खबर न मिलने के कारण उसका परिवार यह समझ रहा था कि शायद वह इस दुनिया में नहीं रहा, परन्तु बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किए जाने के पश्चात उनको जानकारी मिली कि उनका पुत्र सही सलामत है।