डांस शो को जज करेंगे शाहिद 

बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर और उसकी पत्नी जो किसी स्टार से कम नहीं है। दोनों छोटे पर्दे पर साथ-साथ नज़र आयेंगे। नच बलिए 8 के दोनों जज होंगे। शो की टीम ने उन दोनों को फार्मेट और अन्य ज़रूरी बातें बता दी हैं। साथ होंगी नेहा कक्कड़ वह भी जज की भूमिका में होगी। इससे पहले शाहिद प्रसिद्ध डांस शो झलक दिखला जा के जज रह चुके हैं, उनको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया और उनकी इस भूमिका को सराहा भी गया। डांस शो को जज करना शाहिद के लिए कोई मुश्किल नहीं है, लेकिन पहली बार सेट पर कैमरे का सामने करना मीरा के लिए आसान नहीं है। साथ ही शाहिद नई फिल्म ‘कबीर सिंह’ कर रहे हैं। संदीप वांगा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म एक ऐसी फिल्म है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरती है। यह फिल्म तेलुगू की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिन्दी रीमेक है। शाहिद इसमें एक शराबी प्रेमी का किरदार निभायेंगे। इस फिल्म की कहानी दिल्ली और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।