बदलते मौसम को लेकर कितनी सजग हैं आप?

चाहे सर्दी के बाद शुरू होने वाला गर्मी का मौसम हो या बारिश के बाद चुपके से आया गया सर्दी का मौसम हो या गर्मी और बारिश के मौसम के बीच की लुकाछिपी हो। बदलता मौसम हमेशा कई किस्म की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आता है। लेकिन मौसम कोई पहली बार नहीं बदल रहा, लाखों करोड़ों साल से इसका यही चक्र है। इसलिए इससे निपटने के तरीके भी हैं बशर्ते हम सजग हों। क्या कहा आप सजग हैं, चलिये इस क्विज के जरिये परख लेते हैं।
1. बदलते मौसम के समय हमारी डाइट होनी चाहिए-
क- हल्की फुल्की
ख- हेल्दी और भरपूर
ग- जैसे नियमित होती है
2. बारिश के बाद सर्दियों की शुरुआत में जब पानी की प्यास कम लगती है तो क्या करना चाहिए?
क- सजग रहकर कम से कम 5 गिलास पानी हर दिन पीना चाहिए। 
ख- शरीर की जरूरत होगी तो वह खुद बतायेगा। इसलिए जितनी प्यास हो उतना ही पानी पीना चाहिए।
ग- पता नहीं
3. बदलते मौसम की डाइट में हमें क्या चीज शामिल करना चाहिए?
क- मौसमी फ ल और सब्ज़ियां
ख- खायी जाने वाली हर्ब्स
ग- जैसे खाते हैं, वैसे ही खाना चाहिए
4. बदलते मौसम में बच्चों को बाजार की बनी चीजें खिलाने से इसलिए परहेज करनी चाहिए-
क- इससे उनका गला खराब हो जाता है
ख- इससे उन्हें अक्सर डायरिया हो जाता है और पेट भी खराब रहता है
ग- बदलते मौसम में बच्चे बाजार की चीज ज्यादा खाते हैं
5. अस्थिर तापमान हमारे लिए इसलिए नुकसानदायक है-
क- क्योंकि इससे तबीयत बिगड़ने की आशंका रहती है।
ख- क्योंकि इससे पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर भ्रम रहता है।
ग- क्योंकि इससे काम में मन नहीं लगता
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उसके वैकल्पिक उत्तरों में से उसी उत्तर पर सही का निशान लगाया है, जो वाकई आपकी सोच के मुताबिक सही है तो बदलते मौसम के प्रति अपनी सजगता को यूं समझें।
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो यह चिंताजनक है। आप बदलते हुए मौसम की संवेदनशीलता को नहीं समझतीं। जितना जल्दी हो इसके संबंध में अपने सवालों को लेकर बुजुर्गों से या डॉक्टर से रू-ब-रू हों।
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 से कम हैं तो आप व्यवहारिक रूप से काफी कुछ जानती हैं कि बदलते मौसम में कैसे सजग रहना चाहिए। लेकिन आपके पास सटीक जानकारी का अभाव है। इसलिए अपनी व्यवहारिकता में थोड़ी वैज्ञानिकता को भी शामिल करें।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो आप बदलते मौसम को लेकर न केवल पूरी तरह से सजग हैं बल्कि दिल दिमाग और सेहत पर पड़ने वाले इसके असर को भी बाखूबी जानती हैं। इसलिए आपको बदलता मौसम ज्यादा परेशान नहीं कर पाता।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर