न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी

नई दिल्ली, 15 मार्च - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की एक मस्जिद में हुई गोलीबारी में कई लोगों के मरने की खबर है। यह जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी ने दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी मध्य क्राइस्टचर्च में लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। इस घटना में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के भी बाल-बाल बचने की खबर है।