अमृतसर में आधी रात को हुए ज़बरदस्त धमाके, लोगों में दहशत 

अमृतसर, 15 मार्च - (सुरिन्दर पाल सिंह वरपाल) - पंजाब के अमृतसर शहर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दो तेज आवाजों से लोग दहल गए। हालांकि इन तेज आवाजों के पीछे के कारणों का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन लोग इसका जिक्र सोशल मीडिया पर कर रहे हैं और साथ ही इसके पीछे के कारणों की मालूमात करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने आजतक से बातचीत में इस तेज आवाज की घटना की पुष्ट‍ि की है। जानकारी के मुताबिक, रात एक से डेढ़ बजे के बीच शहरवासियों ने दो तेज आवाजें सुनी। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर दर्जनों यूजर्स ने तेज धमाके सुने जाने को लेकर लिखा। लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने ऐसी किसी घटना की पक्की जानकारी होने से इनकार किया है। बता दें कि पंजाब के अमृतसर शहर भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 33 किमी की दूरी पर है। इसलिए लोग इस घटना को पाकिस्तान द्वारा किसी बम या हवाई हमले से जोड़कर भी देख रहे हैं।