सुखबीर बादल द्वारा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार

चंडीगढ़, 16 मार्च (अ.स.):  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक ढांचे में शामिल किया है, जिसके अनुसार राजिंदर सिंह नागरा जालन्धर व गुरदयाल सिंह निझर जालन्धर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह सुखपालवीर सिंह जलालाबाद, श्री ओम प्रकाश कम्बोज, किक्कर सिंह जल्ला लक्खे के जलालाबाद व डा. जंगीर सिंह जलालाबाद को पार्टी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।