कैसे हुई थी अमरीका की खोज ?

विश्व में अमरीका का नाम बहुत ही शक्तिशाली देश के रूप में लिया जा रहा है। आज यह देश महाशक्ति के रूप में भी जाना जाता है। इस देश का क्षेत्रफल रूस, कनाडा और चीन के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा अर्थात् 9372614 वर्ग किलोमीटर है। इटली के एक जाने-माने व्यक्ति अमरीगो वेषपुरी के नाम से अमरीका का नाम पड़ा। जब कोलम्बस ने नई दुनिया की खोज की तो उनको कुछ वर्ष के बाद अमरीगो पुर्तगाली एक झंडे के नीचे एक जहाज के जरिए चेशापीक खाड़ी द्वारा अमरीका के तट पर जाना पड़ा। वापिस आकर उन्होंने खोजों और यात्राओं के बारे में लिखा। इसके बाद लोगों को यह यकीन होने लगा कि कोलम्बस ने भारत की खोज नहीं की बल्कि किसी और महाद्वीप की खोज की थी। अमरीका की खोज के बारे में कई वर्ष यह चर्चा चलती रही कि इसकी खोज किसने की होगी। करीब 1507 में जर्मनी के एक महान चित्रकार ने यह सुझाव दिया कि इस महाद्वीप का नाम अमरीगो के नाम से बदलकर अमरीका रखा जाना चाहिए। इस तरह यह देश अमरीका देश के नाम से अस्तित्व में आया।

—डी. आर. बंदना