अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा 22 सैनिकों की  हत्या

काबुल,17 मार्च (स्पूतनिक) : अफगानिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत फारयाब में तालिबान ने हमले की घटनाओं को अंजाम देते हुए कम से कम 22 अफगानी सुरक्षा अधिकारियों की हत्या कर दी और 12 अन्य जवानों इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पाजवोक  अफगान संवाद समिति ने आज बताया कि यह सुरक्षा बलों पर यह हमला कैसर ज़िले में हुआ है और तालिबान ने तीन अन्य सैनिकों को बंधक भी  बना लिया है।