भाजपा का आंध्र में 123 और अरुणाचल में 54 विधानसभा उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्रप्रदेश विधानसभा के 123 और अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार शाम हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू की उपस्थिति में इन नामों को मंजूरी दी गई थी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने  बिहार, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार के उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा की थीं।