कांग्रेस भ्रम ना फैलाए, हमारा इनसे कोई गठबंधन नहीं : मायावती 

लखनऊ, 18 मार्च-बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर कांग्रेेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस से हमारा कोई गठबंधन नहीं है और वह कोई भ्रम ना फैलाए। हम भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम हैं।