प्रेम संबंधों के चलते युवक ने की आत्महत्या 

नाभा,18 मार्च - (कर्मजीत सिंह) - नाभा के नजदीक रोहटी पुल के साथ लगती एक कॉलोनी में 20 वर्षीय विजय कुमार नामक एक युवक ने प्रेम संबंधों में असफल रहने पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक युवक आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर लाइव हुआ और इस आत्महत्या के लिए लड़की के पारिवारिक सदस्यों को जिम्मेदार बताया है। वहीं रोहटी पुल चौकी और नाभा सदर थाना पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। थाना सदर पुलिस के आधिकारियों के मुताबिक मामले की पूरी जांच करने के बाद दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध बनती कानूनी कार्यवाही की जायेगी।