दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

जोहानसबर्ग 18  मार्च (शिन्हुआ) : दक्षिण अफ्रीका में एन-टू राष्ट्रीय राजमार्ग पर  दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। चिकित्सा और बचाव दल  ने आज यह जानकारी दी है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि रविवार रात यह दुर्घटना फोकविले तथा वेस्टोनारिया के बीच हुई और मौके पर एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली थी। कईं लोगों के शव घटनास्थल के चारों तरफ बिखरे पड़े थे और कुछ वाहनों में फंसे हुए थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। कुल मिलाकर 13 लोगों के शव दोनों वाहनों से पाए गए।