पंजाब व हरियाणा से भाकपा व माकपा लोक सभा की 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

चंडीगढ़, 18 मार्च (एन.एस. परवाना) : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौते के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए 2-2 उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला किया है। इन वामदलों द्वारा बताया गया है कि श्री आनंदपुर साहिब से माकपा के रघुनाथ सिंह, फिरोज़पुर व भाकपा के हंसराज गोल्डन, हिसार से माकपा के सुखबीर  सिंह व अम्बाला आरक्षित से भाकपा के अरुण कुमार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।  दोनों राज्याें की बाकी सीटों पर यू.टी. चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर वामदलों की भूमिका का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। वैसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीता राम येचुरी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एस. सुधाकर रैड्डी ने गत दिवस जींद में संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य इन लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करना है जोकि आर.एस.एस. के इशारे पर अल्पसंख्यकों का विरोध करती है।