प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, देर रात दो बजे ली शपथ

पणजी,19 मार्च - मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। सावंत ने सोमवार देर रात दो बजे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।