गोवा में बीजेपी सरकार का बहुमत परीक्षण

पणजी, 20 मार्च - गोवा में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में आज प्रमोद सावंत विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजरेंगे। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में विधायकों की संख्या इस वक्त 36 है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि सरकार के पास जरुरी विधायकों का समर्थन नहीं है। वहीं विधायक शक्ति परीक्षण के लिए विधान सभा पहुंचने लगे हैं।