मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे में चक्रवात के कारण 300 से अधिक मरे


बीरा (मोजाम्बिक), 20 मार्च (एजैंसी) : मोजाम्बिक और जिम्बाब्वे में आए चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। राहत एवं बचाव कर्मी लोगों की मदद करने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र ने मदद मुहैया कराने का प्रभार संभाला है। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिपे न्युसी ने घोषणा की कि 200 से अधिक लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है और 3,50,000 लोगों को खतरा है।’’ जिम्बाब्वे की सरकार ने बताया कि करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन मृतक संख्या इससे तिगुनी हो सकती है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दक्षिणी अफ्रीका में दशकों में आए सबसे भीषण तूफानों में शामिल इस चक्रवात के कारण मालावी में मानवीय संकट पैदा हो गया है।