राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं 

नई दिल्ली, 21 मार्च - आज पूरे हिंदुस्तान में रंगों के त्योहार होली को बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग गुलाल लगाते और रंग खेलते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।