कम्युनिस्ट नेता और पूर्व विधायक बलवंत सिंह का निधन 

चंडीगढ़, 21 मार्च - कम्युनिस्ट नेता और पूर्व विधायक बलवंत सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। 92 वर्षीय बलवंत सिंह सीपीआई (एम) के महासचिव भी रह चुके थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।