भ्रष्टाचार के मामले में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार

डी जेनेरो, 22 मार्च - ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति माइकल तेमेर को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने आज बताया कि श्री तेमेर को साओ पाउलो से गिरफ्तार किया गया। 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है हालांकि वह किसी भी आरोप से इंकार करते रहे हैैं।