सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में वृद्धि

चंडीगढ़, 22 मार्च (अजीत ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में वृद्धि करते पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल किया है। आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची अनुसार स. रणइन्द्र सिंह रामूवाला मोगा, स. अमरजीत सिंह सिद्धू जालन्धर, स. संदीप सिंह रंधावा फतेहगढ़ चूड़ियां एवं स. रूपिन्द्र सिंह संधू बरनाला को दल का उपप्रधान बनाया गया है। स. गुरलाल सिंह दानेवालिया अबोहर, श्री प्रताप भट्टी फतेहगढ़ चूड़ियां और स. परमजीत सिंह रेरू जालन्धर को पार्टी का संगठनात्मक सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह पार्टी के व्यापार विंग में वृद्धि करते हुए स. हरी सिंह को व्यापार विंग का वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया है। श्री सरूप चंद सिंगला पूर्व विधायक को व्यापार विंग का महासचिव एवं इंचार्ज मालवा जोन-1, श्री जीवन धवन लुधियाना को व्यापार विंग का महासचिव एवं इंचार्ज मालवा जोन 2 एवं स. रजिन्द्र सिंह मरवाहा को व्यापार विंग का महासचिव एवं इंचार्ज माझा जोन नियुक्त किया गया है। एडवोकेट भगवंत सिंह सिआलका को लीगल विंग, शिरोमणि अकाली दल के माझा जोन का प्रधान बनाया गया है।