चुनाव आयोग द्वारा गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ब्रांड अंबैस्डर नियुक्त

बटाला, 22 मार्च (वनीत गोयल) : लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, प्रसिद्ध गायक गुरदास मान और अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी अभिनव बिंद्रा को ब्रांड अंबेस्डर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह वासी किला लाल सिंह को ब्रांड अंबेस्डर नियुक्त किया गया है, जबकि पंजाब के लिए प्रसिद्ध गायक गुरदास मान और अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का चयन किया गया है, जो चुनाव आयोग की हिदायतों पर प्रचार कर मतदाताओं को जानकारी प्रदान करेंगे।