बसपा के 3 पूर्व विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा 

दिल्ली 23 मार्च -राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जी जान से जुटी हैं. उत्तर प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हुए सपा-बसपा महागठबंधन से कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है लेकिन कांग्रेस अपने पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस विरोधी खेमे में सेंधमारी कर रही है और इस कड़ी में बसपा के 3 पूर्व विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।