करतारपुर गलियारे को लेकर पाक खेल रहा है गेम : सुखबीर

मूणक, 23 मार्च (प्रवीन मदान): पंजाब के पूर्व उप मुख्य मंत्री व अकाली दल (ब)के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संगरूर सीट में 9 हलकों का दौरा करने उपरांत नजदीकी पैलेस में लोगों को सम्बोधित करते व प्रैस वार्ता दौरान बढ़ा ध्यान देते कहा कि करतारपुर गलियारे को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान बहुत बड़ी गेम खेल रहा है कभी वह 500 श्रर्द्वालुओं की बात करता है कभी-कभी वर्ष हेतु रस्ता खोलने को कहता है इसके अतिरिक्त वह देश की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर बरसते स. बादल ने कहा कि राज्य का सबसे झूठा नेता है जिसने श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथो की कसम खाकर सत्ता हासिल की है पंजाब में नशे में बढ़ौतरी को बताते उन्होंने कहा कि जहां एस.टी.एफ मुख्य गुरप्रीत कौर का मानना ही काफी नहीं उन्हाेंने नशा के समलगरों व सौदागरों के कांग्रेस के नेताओं से लिंक होने के आरोप लगाए। बरगाड़ी कांड में एस.आई.टी कांग्रेस की एज.सी है। उन्होंने कहा कि वह सैर करने गए है उन्हे जल्द पता चल जाएगा सिद्वू के पाकिस्तान प्रेम पर उन्होंने व्यंग्य करते कहा कि सिद्वू के बिना भी केन्द्र के कई कांग्रेसी पाकिस्तान प्रेम रखते है। स. बादल ने पत्रकारों हेतु विशेष पैकेज की बात भी की। इस समय एस.जी.पी.सी अध्यक्ष स. गोबिन्द सिंह लौंगोवाल, जिला अकाली दल अध्यक्ष इकबाल सिंह झूंदा, दिड़बा से हलका इंचार्ज गुलजारी मूणक पूर्व ए.डी.सी. सुखवंत सिंह सराओ, निरजंण सिंह भुटाल टकसाली नेता, सतपाल सिंगला लहरा, छजू धालीवाल के अतिरिक्त वर्कर उपस्थित थे।