सुखपाल खैहरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित शहीदों को पुष्पमालाएं भेंट की

फिरोज़पुर, 23 मार्च (अ.स.): पंजाब एकता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला पार्टी के प्रमुख सुखपाल सिंह खैहरा के नेतृत्व में हुसैनीवाला पहुंचा और इन्कलाब-जिंदाबाद के नारों की गूंज में शहीद भगत सिंह एवं उनके साथियों की समाधियों पर जाकर प्रमाण किया। उनके साथ बलदेव सिंह जैतों एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर खैहरा ने कहा कि आज पंजाब में राजनीतिक फिजा बदलने की ज़रूरत है और शहीदों की सोच पर ही चलकर यह सब कुछ हो सकता है। खैहरा ने मांग की कि मोहाली अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। अन्यों के अतिरिक्त उनके साथ नवजोत कौर लम्बी, हंसराज गोल्डन, हरप्रीत सिंह मुहरेवाला, गुरमीत सिंह बराड़, जसवीर सिंह भुल्लर, बलविन्द्र सिंह बसपा, बोहड़ सिंह थिंद आदि उपस्थित थे।