हमीरपुर से अनुराग ठाकुर होंगे भाजपा के उम्मीदवार

शिमला, 23 मार्च (अ.स.) : भाजपा हाईकमान ने हिमाचल के हमीरपुर से वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर और मंडी से वर्तमान सांसद रामस्वरुप शर्मा को टिकट देने का फैसला किया है। कांगड़ा से वर्तमान सांसद शांता कुमार के चुनाव लड़ने से इन्कार करने पर गद्दी समुदाय के किशन कपूर के नाम पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार किशन कपूर के नाम की पैरवी खुद शांता कुमार ने की है। शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट काटकर शिमला संसदीय क्षेत्र (आरक्षित) से विधायक सुरेश कश्यप पर पार्टी ने भरोसा जताया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके नाम को विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की तरफ से भी सहमति दिए जाने की सूचना है।